धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, वरीय संवाददाता पथराकुल्ही में वाम तारा सेवाश्रम की ओर से वाम तारा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। 201 महिलाएं व युवतियां अपने सिर पर मिट्टी का कलश लेकर कतारबद्ध होकर मां तारा के जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। पुरुषों अपने हाथों में धर्मध्वाजा लेकर पथराकुल्ही, ब्राह्मण टोला, मांझी टोला होते हुए तालाब पहुंचे। यहां तारापीठ के सिद्ध तांत्रिक एवं पडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश में जल भरण कराया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे, जहां मंडप प्रवेश, पांचांग पूजन, मूर्ति संस्कार के साथ धर्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। यजमान के रूप में तांत्रिक चंदन शास्त्री एवं उनकी पत्नी संध्या सिंह थीं। रात्रि में शक्ति मंदिर की म्यूजिकल टीम की ओर से भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.