समस्तीपुर, जनवरी 6 -- बिथान,। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मनमाने बदलाव कर महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने की खिलाफ वामपंथी दलों ने बिथान में आंदोलन किया। भाकपा माले,माकपा एवं भाकपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिथान थाना चौक से जुलूस निकालकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जुलूस बिथान थाना चौक से प्रारंभ होकर दुर्गा स्थान, मछुआ पट्टी होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा, जहां यह एक विशाल सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को कमजोर करने की नीतियों का विरोध किया। सभा का नेतृत्व बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव रामदयाल भारती ने किया। अध्यक्षता पुरूषोत्तम पासवान एवं राजेश कुमार साह ने संयुक...