देवरिया, जनवरी 7 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील गेट पर मंगलवार को माकपा और भाकपा माले के नेताओं ने संयुक्त रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेंस की तत्काल रिहाई की मांग की गई। साथ ही इसके विरुद्ध लैटिन अमेरिकी देशों के लोगों को एकजुट होने तथा केंद्र सरकार से वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक अन्य ज्ञापन में मिर्जापुर जनपद के भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं जीरा भारती की फर्जी मुकदमे में गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.