बेगुसराय, फरवरी 12 -- वीरपुर,निज संवाददाता। वाम दलों के बंद का असर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में देखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय को बंद कराया। सीपीआई के अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरपुर मुख्य बाजार की दुकानों,बैंक व सरकारी संस्थानों को भी बंद करा दिया इसके बाद वे प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर बैठ गए व सड़क जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। इस दौरान अंचल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। सरकार द्वारा लाए गए श्रम कानून श्रमिकों के हित में नहीं है। इसे वापस लेने की जरूरत है। श्रम...