उरई, फरवरी 2 -- जालौन। सुबह घर से बाहर टहलने के लिए गया युवक वापस घर नहीं लौटा। भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट चाचा ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी कैलाश नारायण ने पुलिस को बताया कि उनका 27 वर्षीय भतीजा मानवेंद्र प्रताप सिंह बीती 29 जनवरी को सुबह सात बजे के करीब घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। वह सफेद जैकेट और पेंट पहने था। घर के निकलने के बाद दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। सभी नाते रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछतांछ करने के बाद भी उसका कहंी पता नहीं चला। बताया कि उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित चाचा ने भतीजे की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.