सहरसा, फरवरी 19 -- कहरा। देवना स्थित वानेश्वर नाथ स्थान में आयोजित राम नाम नवाह अष्टयाम यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पुजारी देवानन्द झा के अनुसार प्रतिदिन क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवाह अष्टयाम को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जिससे वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...