बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा, संवाददाता। हस्तशिल्प कलाकार अपनी अनूठी कलाओं और परंपराओं को पीढ़ियों से संजो कर आगे बढ़ाते आए हैं। अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 8 से 14 दिसंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। वानिकी महाविद्यालय के वन उत्पादन एवं उद्योग विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए 8 से 14 दिसंबर के बीच अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कृषि वानिकी विभाग के अध्यक्ष डा. राजीव उमराव ने आयोजन समिति को इस आयोजन की बधाई दी। आयोजन सचिव डा. योगेश सुमथाने ने गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभागाध्यक्ष डा. मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.