पौड़ी, अप्रैल 27 -- जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग में पशु क्रूरता/मानव हिंसा जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पशु क्रूरता व मानव हिंसा को लेकर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता में हिमकर आनंद ने पहला, अंकित नेगी ने दूसरा, शुभम सिंह रावत ने तीसरा, पोस्टर प्रतियोगिता में महिमा और मानवी ने पहला, अशना व अनन्या ने दूसरा, आस्था व मेघा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नम्या और साहिल ने ऐपण कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के निदेशक प्रो. धनंजय सिंह व जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अरुण भट्ट ने छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दी। इ...