कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के 61वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भौतिक विभाग की ओर से आईआईटी कानपुर के डॉ. मानस खान का विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। डॉ. मानस खान ने प्रकाश भौतिकी जैसे मूल विज्ञान विषयों के महत्व पर जानकारी दी। क्लासिक ऑप्टिक्स से लेकर आधुनिक ऑप्टिक्स तक सोच, तार्किक विश्लेषण और अनुसंधान की भूमिका पर जानकारी दी। वहीं, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सताक्षी सिंह राठौर ने प्रथम, अनमोल कुमार साहू ने द्वितीय व कृतिका अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विवि के प्रेक्षागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व छात्रा सुरभि तिवारी ने गीत गायन किया। कैंपस के संगीत विभाग की छात्राओं ने देश भक्ति...