प्रयागराज, जनवरी 30 -- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में शुक्रवार को ऐस्थर सिंह मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था 'सदन की सम्मति में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, वर्ष 2047 के विकसित भारत लक्ष्य की दिशा में एक आवश्यक सुधार है।' मुख्य अतिथि इविवि के प्रो. धनंजय यादव रहे तथा अध्यक्षता कॉलेज के कोषाध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने की। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में केपी ट्रेनिंग कॉलेज की वंदना मौर्य प्रथम स्थान पर रहीं। एसएस खन्ना कॉलेज की खुशी दुबे द्वितीय रहीं। जबकि केपी ट्रेनिंग कॉलेज के विवेक कुमार पटेल को सांत्वना पुरस्कार मिला। काव्य पाठ प्रतियोगिता में ईसीसी की हेबा मेहंदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केपी ट्रेनिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.