मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। केसीएम स्कूल में आयोजित अंतर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता में शुक्रवार को छात्रों ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति और तर्क क्षमता से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का विषय 'हार्ड वर्क एंड नाट ओनली गुडलक हैल्पस टू अचीव सक्सेस इन लाइफ' रहा। इसमें सफायर हाउस की मनस्वी शर्मा ने पक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में टोपाज हाउस के सिद्धांत शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन एलिजाबेथ जान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.