गया, मार्च 9 -- जनकपुर मोहल्ला स्थित सोनू लाल वर्णवाल प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय में शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय महिला की भूमिका व महिला सशक्तिकरण पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक विपिन बिहारी के नेतृत्व में कॉलेज की ट्रेनिंग शिक्षिकाओं के समक्ष छात्राओं ने महिलाओं की भूमिका पर और समस्या पर खुलकर बात रखी। नवम वर्ग की छात्रा छोटी कुमारी ट्रेनिंग शिक्षिका सोनाली ने पेंटिंग के माध्यम से अपनी विचार रखी। छात्रा रागनी ने अपने समाज परिवार में लड़कियों से दुष्कर्म, हत्या पर सवाल उठाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किए गए। छात्रा चांदनी कुमारी, भारतीय भारती कुमारी व शबनम कुमारी इत्यादि कार्यक्रम में शामिल थी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.