मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- मुरादाबाद। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को रोटरी इंट्रेक्ट क्लब की ओर से जेनजी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता और करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। जेनजी विषय पर विवाद प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया, द्वितीय फलक और तृतीय स्थान पर शुभि रहीं। यहां सीए अभिनव अग्रवाल, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में प्रशासक गरिमा सिंह, असिटेंट प्रोफेसर आकांक्षा गुप्ता, कालेज प्रबंधक सुशील कुमार, प्रधानाचार्या अर्चना साहू, प्रबंध समिति सदस्य गौरांग साहू, राधिका साहू आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...