प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- रोटरी क्लब साउथ की ओर से शनिवार को धूमनगंज स्थिति बाल मित्र इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस मौके पर प्रतिभागियों ने 'विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी वरदान है या अभिशाप' विषय पर पक्ष व विपक्ष में विचार व्यक्त किए। सीनियर वर्ग में अहद अहमद को पहला, फातिमा को दूसरा, दिव्यानी मिश्रा को तीसरा और जीनी यादव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में श्रेयांश श्रीवास्तव को प्रथम, प्रज्ञा पटेल को द्वितीय, अन्वी केसरवानी को तृतीय और डॉली केसरवानी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। क्लब की अध्यक्ष झूमा झा ने प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंटकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सचिव राजीव खत्री, पूर्व अध्यक्ष डॉ सुधांशु कुमार झा, शशि बजाज, मनीष सेठ, अमरजीत सिंह, प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, उजमा परव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.