प्रयागराज, नवम्बर 29 -- मुंशी काली प्रसाद जयंती सप्ताह के तहत केपी इंटर कॉलेज में शनिवार को अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं एनसीसी दिवस समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने मुंशी काली प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेट्स की प्रशंसा की। 'शिक्षा का मूल उद्देश्य-चरित्र निर्माण या करियर निर्माण' विषयक प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगत तारन गोल्डेन जुबली इंटर कॉलेज के अनुभव मिश्र को प्रथम, केपी इंटर कॉलेज के विष्णु कुमार को द्वितीय और टैगोर पब्लिक स्कूल के आदित्य खरे को तृतीय स्थान मिला। टैगोर पब्लिक स्कूल की मानसी राय व सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकरो कोरांव की जयश्री सिंह को सांत्...