रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ कॉलेज में पर्यावरण व नदियों के संरक्षण को लेकर जन-जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को- पर्यावरण बचाओ, नदी बचाओ, विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अबुआ अधिकार मंच के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों व संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण प्रदूषण, नदियों की दुर्दशा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सतत विकास जैसे विषयों पर तार्किक विचार साझा किए। अनुपम ने प्रथम, प्रणब ने द्वितीय और शालिनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100 व 2100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और नदियों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है ...