रांची, जून 25 -- रांची। आर्मी पब्लिक स्कूल के केरकेट्टा सभागार में बुधवार को अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता में रांची के 7 स्कूलों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल और तृतीय स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल धुर्वा की टीम रही। सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष से शय श्रीवास्तव, विपक्ष से आकाश सिंह तथा प्रश्नकर्ता आद्या को चुना गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार एसएम, प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक के रूप में डॉ नीलिमा पाठक, डॉ दिवाकर दुबे और डॉ प्रेम प्रकाश आर्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...