बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता जिला जज अल्पना की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता अभियान चलाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीपाल सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाकर मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते से कराया जा रहा है। वाद निस्तारण होने पर वादी व प्रतिवादी दोनो पक्षों को लाभ मिलेगा। बताया कि वैवाहिक विवादों, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक के मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले और अन्य उपयुक्त सिविल मामलों में मध्यस्थता कर मुकदमों का निस्तारण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...