मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली की प्रगति में तेजी लाने तथा लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान भूलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार, तहसील परिसर, एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, एसडीएम न्यायिक न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय तथा पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में अभिलेखों के बेहतर संरक्षण के निर्देश दिए। न्यायालयों में वाद पत्रावलियों का रख-रखाव संतोषजनक पाया, परंतु अनावश्यक स्थगन से बचते हुए त्वरित निस्तारण पर बल दिया। पूर्ति कार्यालय में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में नगर प...