रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कहा है कि प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए ग्रामीणों को धान उगाने से रोका जा रहा है। यह सरकार सिर्फ वादों और विज्ञापनों में जनता का इलाज कर रही है, बल्कि जमीनी सच्चाई भयावह है। उन्होंने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार का नारा अब पूरी तरह से जनविरोधी और छलावा साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर जो घटनाएं सामने आईं, उन्होंने सरकार की असंवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राफिया ने कहा कि जब ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा अपने ही खेतों में धान रोपने से रोका गया, तब वे मजबूरी में सड़क पर मिट्टी बिछाकर धान लगाने को विवश हो गए। यह दृश्य न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि झारखंड की आदिवासी-कृषक संस्कृति पर सीधा आघात है। राफिया ने कहा कि झारखंड की सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.