भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। गत माह कारपेट एक्सपो में आयोजित कालीन मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। अमेरिकी टैरिफ की मार से जूझ रहे कारोबार की मदद का वादा किया था। इस दिशा में सरकार ने अभी तक पहल नहीं की। उक्त बातें शहर के मलिकाना कैंप कार्यालय में सपा विधायक जाहिद बेग ने कही। विधायक ने कहा कि एडवांस पैसा लेने के बाद भी किसानों को डीएपी, यूरिया नहीं दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 230 रुपए लेने के बाद 50 की जगह 45 किलो खाद दी जा रही है। सरकारी एवं ग्रामसभाओं की जमीनों पर वर्षों से बसे लोगों को आबाद किया। सरकार पहले शहरों का नाम बदल रही थी और मनरेगा का नाम बदल दिया। यह राष्ट्रपिता का अपमान है। नए बदलाव में सवा सौ दिन काम की बात कही जा रही है, पहले ही सौ दिन मिल रहा था। बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर तथा प्रदेश सरकार द्वारा गंभीर ...