मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक रोहित कुमार के दोहरे हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट में केस के वादी नगर थाना के तत्कालीन थानेदार मो. सुजाउद्दीन ने गवाही दी। उन्होंने बयान में एफआईआर का समर्थन किया। इसके साथ ही जज ने कई बिंदुओं पर इंस्पेक्टर से पूछताछ भी की। तत्कालीन नगर थानेदार ने कोर्ट को बताया बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। इंस्पेक्टर का बयान दर्ज करने के साथ कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 22 अप्रैल तय की है। अब इस केस में आईओ और चिकित्सक की गवाही होनी है। घटनास्थल के पास में ही एक निजी स्कूल के सीसीटीवी में दोनों बाइक सवार हत्यारे दिखे थे। इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना के बाद संदिग्धों के घर पर छापेमारी की गई थी। प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद को लेकर संदिग्ध सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.