कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा हिन्दुस्तान टीम। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी इन दिनों पूरे उफान पर है। गाड़ियों पर लगे लाउडस्पीकरों का शोर, दीवारों पर चिपके पोस्टर-बैनर और हाथ जोड़कर मुस्कुराते प्रत्याशी- हर तरफ चुनावी रंग चढ़ा हुआ है। झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत में प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे हैं और विकास के वादों की झड़ी लगा रहे हैं। हर उम्मीदवार खुद को सबसे योग्य और जनसेवा के लिए समर्पित बता रहा है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। वोटरों की याददाश्त भी अब पहले से तेज हो गई है। खासकर महिलाएं प्रत्याशियों से सीधा सवाल पूछ रही हैं-"पिछली बार जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?" कई जगहों पर प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को महिलाओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। पानी, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूल...