नोएडा, दिसम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर नौकरी दिलाने के लिए आवाज उठाने की मांग की। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। युवाओं ने बताया कि सरकार द्वारा एयरपोर्ट में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण हुई थी, उनके परिवार में से किसी एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की बात की थी, लेकिन अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने युवाओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखा जाएगा और युवाओं की मदद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...