रायबरेली, जनवरी 29 -- लालगंज। बैसवारा सेन्ट्रल बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक आपात बैठक कर वादकारियों के हित में काम करने का निर्णय लिया है और साथ ही पारित प्रस्ताव की प्रति सम्बन्धित न्यायालयों को भी प्रेषित किया है। बुधवार को अध्यक्ष राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैसवारा सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की आपात बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं के एक संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार के विरोध निर्णय लिया गया। साथ वादकारियों के हित में काम करने का फैसला लिया गया। बैठक में बिना सीओपी के कुछ अधिवक्ता भेष में काम करने के भी मुद्दे पर चर्चा की गयी। पीठासीन अधिकारियों से प्रतिबन्ध लगाने की मांग की गयी। बैठक में किसी पीठासीन अधिकारी के निर्णय से क्षुब्ध होने पर निगरानी, अपील फोरम पर मामला ले जाने की स्वतंत्रता हैं, तो बेवजह हड़ताल करने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.