रिषिकेष, दिसम्बर 3 -- डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अधिकारियों के दल ने बुधवार को गंगा तटीय क्षेत्र खदरी खड़क माफ में स्थलीय निरीक्षण किया। वहां अधिकारियों ने प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखने के लिए विकास योजनाओं को लेकर संभावनाएं तलाशी। जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के अध्यक्ष डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अधिकारियों का एक दल गंगा के तटीय क्षेत्र खदरी खड़कमाफ में पहुंचा। गंगा तटीय क्षेत्र खदरी खड़क माफ में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते विकास योजनाएं तैयार करने का सुझाव दिया था। उनके सुझावों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशानुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा संयुक्त निरीक्षण दल को ऋषिकेश भेजा गया और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने कहा कि गंग...