नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इवेला से शुक्रवार को मुलाकात की और कैमरून में होने वाले आगामी मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कैमरून के याउंडे में 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 से 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 166 सदस्य देशों वाले विश्व व्यापार संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक होती है। भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, '' जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सम्मेलन को सकारात्मक, संतुलित एवं समावेशी बनाने की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...