रांची, फरवरी 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित दशवीं बोर्ड की वाणिज्य व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के शामिल परीक्षार्थियों में एक परीक्षार्थी वाणिज्य की परीक्षा में अनुपस्थित रहा। जहां प्रखंड मुख्यालय में बनाई गई कुल तीन परीक्षा केंद्रों में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में वाणिज्य में 5 और गृह विज्ञान में 126 में सभी उपस्थित एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में वाणिज्य में 60 में 01 अनुपस्थित व सरस्वती विद्या मंदिर में दोनों विषयों में कोई परीक्षार्थी नहीं थे। वहीं छात्र छात्राओं ने सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिखा। परीक्षा पूर्णतः शांति पूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक...