पटना, फरवरी 9 -- वाणिज्य महाविद्यालय में सोमवार को अंतरवर्गीय शतरंज प्रतियोगिता के साथ खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात छात्राएं और 12 छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुहेली मेहता और खेल इंचार्ज डॉ. अजय कुमार साह ने की। कार्यक्रम का संचालन अंतराष्ट्रीय रेटिंग की खिलाड़ी पम्मी कुमारी व मिंकी कुमार ने की। मौके पर खेल कमिटी के सदस्य डॉ. निहारिका एवं डॉ. पूजा साहनी के साथ तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...