जहानाबाद, सितम्बर 22 -- अरवल, निज संवाददाता। शशि भूषण भट्ट को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व वे अरवल भाजपा से क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, अरवल नगर के नगर अध्यक्ष और ज़िला कमिटी में ज़िला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस मौक़े का अवसर पर शशि भूषण भट्ट ने प्रदेश संयोजक को अंग वस्त्र और बुके से सम्मान देकर इसके लिए आभार जताया। साथ-ही साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया का शीर्ष प्रदेश नेतृत्व को आभार जताया। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंगद कुमार भी उपस्थिति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.