मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार वाणिज्य कर विभाग के जुड़े स्टेट जीएसटी ने शनिवार को शहर के दो प्रमुख फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। रेडीमेड कपड़ों के कारोबार से जुडे इन दोनों फर्मों के तीन ठिकानों पर देर रात तक सर्वे जारी रहा। इसमें मोतीझील स्थित रेडिमेड कपड़े के एक बड़े शो रूम पर सर्वे के लिए पटना से आए स्टेट जीएसटी के अधिकारी देर रात तक जमे थे। वहीं, दूसरी और तीसरी टीम स्थानीय अधिकारियों की मदद से अहियापुर के बड़े व्यवसायी के प्रतिष्ठान के अलावा उनके सिकंदरपुर आवास पर भी देर रात तक दस्तावेज खंभालते रहे। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीनों जगहों पर एक साथ दोपहर करीब एक बजे अधिकारियों की टीम पहुंची। मोतीझील स्थित शो रूम पर तीन गाड़ियों में पटना के अधिकारियों के अलावा वाणिज्य कर विभाग के जीएसटी से जुड़े स्थानीय अ...