सहारनपुर, फरवरी 16 -- नानौता। नगर निवासी राज मिस्त्री जुबैर पुत्र फुरकान का फोन हैक कर साइबर ठगों द्वारा जुबैर का एक्सीडेंट होने की बात कहते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके रिश्तेदारों व मित्रों से पांच हजार रुपये की मांग किए जाने का संदेश भेजा गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। नगर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मिस्त्री जुबैर पुत्र फुरकान ने तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फोन को हैक कर मुजफ्फरनगर निवासी उसके बहनोई आसिफ को मैसेज किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, फौरन पांच हजार रुपये उसके फोन पे डाल दीजिए। शाम को वापस कर दूंगा। इसी तरह के मैसेज उसके नजदीकी रिश्तेदार और मित्रों के पास भी भेजा गया। पीड़ित का कहना है कि जब उसके बहनोई ने फोन किया तो सच्चाई का पता चला। पीड़ित मिस्...