नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना डूब क्षेत्र को विकसित करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इस कड़ी में अब डीडीए ने डूब क्षेत्र में पुनरुद्धार किए गए पार्कों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेस्तरां व मोबाइल किचन स्थापित करने की तैयारी की है। इसके तहत राजघाट पावर प्लांट के पास यमुना बाढ़ के मैदानों में बने वाटिका पार्क में मोबाइल किचन शुरू होगा। मोबाइल किचन को डीटीसी की पुरानी सीएनजी बस में शुरू किया जाएगा। इसे अगले तीन महीने में शुरू करने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि डीटीसी की पुरानी सीएनजी बसों में मोबाइल किचन शुरू करेंगे। उन बसों को उपयोग में लाया जाएगा, जिनका इस्तेमाल अब बंद हो चुका है। इसके लिए विक्रेताओं, निजी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। अब मोबाइल किच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.