मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह आयोजन के लिए वाटसन उच्च विद्यालय मैदान सज-धजकर तैयार है। मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे डीएम आनंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। परेड में बिहार पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड तथा सीनियर एनसीसी कैडेट की टुकड़ियां शामिल होंगी। अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। महादलित टोलों में टोले के बुजुर्ग द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। महादलित टोला में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार, सात निश्चय योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्त्व, नशा का कुप्रभाव आदि की जानकारी दी जाएगी। कब कहां होगा ध्वजारोहण :77वां गणतंत्र दिवस पर सुबह 8.00 बजे जिला क...