धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद वर्षा जल से संचय तथा जल छाजन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाटर शेड यात्रा रथ को रवाना किया गया। डीसी ऑफिस परिसर से विधायक राज सिन्हा तथा उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। विधायक ने कहा कि जल का महत्व है। सभी को इसे समझना होगा। वाटर शेड का निर्माण कर भूजल स्तर को बनाए रखा जा सकता है। डीडीसी ने कहा कि वाटर शेड यात्रा की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की गई है। इसके लिए आउटरिच कैंपेन चलाया जा रहा है। जिले तोपचांची में 9 से 11 मार्च तक इसका आयोजन किया जा रहा है। वाटर शेड रथयात्रा लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ, सचिव पेटसी तथा जलछाजन टीम के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.