फतेहपुर, फरवरी 20 -- बिंदकी, संवाददाता । अमौली ब्लाक के नरैचा गांव में वाटर शेड महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अफसरों संग कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जल संरक्षण, भूमि संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देकर जागरूक किया। परती भूमि विकास विभाग के जलागम विकास घटक द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण तथा भूमि संरक्षण के लिए जागरूक किया। भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन ने कहा कहा कि जल संरक्षण करने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर जोर देना होगा। कृषि वैज्ञानिक डा.शिवमंगल सिंह ने फसल कटाई के बाद खेतों की मेड़ या घावा को खुला न छोड़ने की सलाह किसानों को दी। प्रेमदान पाल ने मिट्टी की जांच को लेकर किसानों को प्रेरित किया। इस मौके पर कुंवर सेन गंगवार, आलोक गौड़, पीयूष कुमार, अनंत या...