हरदोई, फरवरी 3 -- संडीला। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो.रईस अंसारी ने नगर के वाटर वर्क्स परिसर में प्रस्तावित नए नलकूप का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने चेयरमैन का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और नगर में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। चेयरमैन मो. रईस अंसारी ने कहा कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति को सुदृढ़ करना आवश्यक हो गया है। नए नलकूप के निर्माण से पानी की आपूर्ति में सुधार होगा और नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलेगी। जलकल विभाग के जेई अमित कुमार ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि पानी की टंकी को पूर्ण रूप से भरने के लिए लगभग 550 फीट गहरे नलकूप की बोरिंग शुरू कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.