आगरा, नवम्बर 9 -- गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम को स्थापित करने के बाद समाजसेवी अशोक गोयल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगरा में वाटर मेट्रो परियोजना की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि वाराणसी, अयोध्या एवं प्रयागराज में वाटर मेट्रो परियोजना शुरू करने के लिए अनुबंध किया है। जो अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है। इस अभिनव योजना से पर्यटन, रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण- तीनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। आगरा नगर की प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें- जैसे ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा किला, एत्माद्दौला सभी यमुना नदी के किनारे स्थित हैं। यदि आगरा में भी वाटर मेट्रो परियोजना लागू की जाए, तो यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए अत्यंत आकर्षक एवं सुविधाजनक परिवहन साधन सिद्ध होगी। इससे उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को राजस्व में उल्लेखनीय...