फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- जलमूल्य वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं करने पर जलकल महाप्रबंधक ने नौ संग्रहकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर फरवरी माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। सोमवार देर शाम नगरायुक्त प्रशांत नागर ने जलमूल्य वसूली की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि जलमूल्य संग्रहकर्ता दिलीप दीक्षित, मूलचंद, मनीष कुमार, दिनेश चंद्र, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार उपाध्याय, विजय सिंह, मनोज मौर्या, सुपात्र सिंह ने वार्षिक लक्ष्य 1444.35 लाख के सापेक्ष मात्र 657.85 लाख की जलमूल्य वसूली की गई है। जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11 माह में की गई वसूली 45 प्रतिशत से भी कम है। जिस पर नगरायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जलकल महाप्रबंधक ने बताया...