सिद्धार्थ, मार्च 23 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे में मंदिर चौराहा, ब्लॉक गेट, तहसील परिसर, बैदोला आदि स्थानों पर खराब पड़े वाटर कूलर को नगर प्रशासन ने शनिवार को ठीक करा दिया है। यह वाटर कूलर छह माह से खराब होकर शोपीस बना हुआ था। वाटर कूलर ठीक होने से गर्मी के मौसम में लोगों को काफी सहूलियत होगी। ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि नगर के दायरे में जो भी वाटर कूलर लगवाया गया है उसको ठीक करने के लिए कारीगर लगाया गया है ताकि लोगों को शीतल व शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.