दरभंगा, फरवरी 24 -- हायाघाट। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने सोमवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल के माध्यम से हायाघाट प्रखंड स्थित अशोक पेपर मिल के नजदीक अकराहा उत्तरी वाटरवेज से साधोपुर तक तथा बहेड़ी प्रखंड के हथौड़ी पुल से रुपौलिया तक वाटरवेज बांध पर अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की। डॉ. प्रसाद ने कहा कि इन बांधों पर सड़क निर्माण होने से न केवल स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...