दरभंगा, अप्रैल 29 -- वाटरवेज नहर के अतिक्रमण से टीचर्स कॉलोनी के निवासी परेशान हैं। टीचर्स कॉलोनी निवासी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि दशकों से मोहल्ले के विकसित बनने का इंतजार कर रहे हैं। आबादी दिन-ब-दिन बढ़ रही है, पर विकास की पहल नहीं हो रही है। लोग बताते हैं कि दशकभर पहले मोहल्ले की मुख्य सड़क का ईंटकरण हुआ। पर गलियों की सड़कें आज भी कच्ची हैं। इस वजह से बरसात में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। लोग बताते हैं कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले के सामने से गुजरने वाली वाटरवेज नहर अतिक्रमित है। दबंगों ने नहर को समतल कर पक्का मकान बना लिया है। इसके कारण टीचर्स कॉलोनी सहित पूरा एरिया बरसात में जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.