हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता 38वें राष्ट्रीय खेल में एक्वाटिक्स के वाटरपोलो इवेंट में सर्विसेज और केरल ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं महाराष्ट्र की टीम को दोनों वर्गों में रजत से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल और पुरुष वर्ग में केरल को कांस्य पदक मिला। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार के मानसखंड तरणताल में मंगलवार की दोपहर वाटरपोलो के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल में केरल ने महाराष्ट्र पर 11-7 के अंतर से जीत दर्ज कर लगातार दूसरे राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले कांस्य पदक के मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 11-3 से एकतरफा शिकस्त दी। बंगाल के लिए जैसमीन ने 4, पियाली व कलौत्री ने 3-3 गोल किए। वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल सर्विसेज और महाराष्ट्र के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.