समस्तीपुर, फरवरी 20 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी गांव में गुरुवार को अमूल दूग्ध उत्पादक किसान एवं पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार दुग्ध संग्रह पदाधिकारी सुरजीत दास ने उपस्थित किसानों को इसमें होने वाले फायदे एवं नुकसान को लेकर किसानों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस दूग्ध उत्पादक संग्रह में लीटर से नहीं किलो से दूध लिया जाता है और किसानों के खाते में ही पैसा भेजा जाता है। बैठक में बिहार गुणवत्ता पदाधिकारी सदन दत्ता, बिहार पशु चिकित्सक डा.कमल नयन, एरीया इंचार्ज सुरज स्वराज सुपरवाइजर पियूष मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार राय, सुनिता देवी, इलाइची देवी, रंजू देवी, धनेश्वर राय, गणेश राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.