हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। एपी वाजपेयी सोमवार को फिर से हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन ने 8 माह पूर्व हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट पद से उनका तबादला अधिशासी निदेशक किच्छा शुगर मिल के पद पर कर दिया था। शासन के आदेश पर उन्हें फिर से हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे जीएस चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एपी वाजपेयी सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि वह फिर से नए उत्साह के साथ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि शहर में उसके समय के छूटे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। शहर में सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। शहर में चल रहे आपदा राहत के...