वरीय संवाददाता, मार्च 28 -- बिहार के भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर तक नई रेल लाइन से ट्रेन परिचालन का सपना जल्द पूरा होगा। करीब 20 साल बाद सरकार ने फिर से इस बंद परियोजना को चालू करने का फैसला लिया है। भू-अर्जन निदेशालय ने देवघर-सुल्तानगंज (बांका-सुल्तानगंज) नई बड़ी रेललाइन परियोजना निर्माण के लिए भागलपुर और बांका के समाहर्ता को लंबित भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा के लिए तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सुल्तानगंज से बांका होकर देवघर तक रेल पटरी बिछाने की नीति बनाई थी। बांका से देवघर के बीच अभी ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन सुल्तानगंज से कटोरिया होकर बांका तक पटरी नहीं बिछाई जा सकी। निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने दोनों दोनों जिले के समाहर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.