फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- सिरसागंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में उनकी कार्यशैली तथा विचारधारा पर मंथन किया। इसके साथ कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया है। शगुन मैरिज होम सिरसागंज में संपन्न अटल जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के संस्थापक सदस्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अप्रतिम नेतृत्व, अलौकिक वाणी और दूरदर्शी दृष्टि ने राष्ट्र के सपनों को आकार दिया। देशवासियों के हृदय में आशा और प्रेरणा का अविस्मरणीय दीप प्रज्वलित किया। सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को दिशा देता रहेगा। क्षेत्रीय उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.