सीवान, फरवरी 22 -- हसनपुरा। प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। ये फाइनल मुकाबला सीवान बनाम टारगेट जिम हसनपुरा के टीम के बीच खेला जायेगा। इसके आयोजनकर्ता मनोज कुमार यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका आज फाइनल मैच खेला जाना है। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वहीं इस मैच को ले मैदान को भव्य व आकर्षक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...