सीवान, फरवरी 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच शुक्रवार को खेला गया। यह मैच हसनपुरा टारगेट जिम बनाम पचरुखी इलेवन की टीम के बीच खेला गया। जहां पहले टॉस जीत कर हसनपुरा टारगेट जिम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों के मैच में 155 रनो का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी पचरुखी इलेवन की टीम 5 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच हसनपुरा टारगेट जिम के खिलाड़ी मिस्टर को दिया गया। जिसने 32 बॉल पर 70 रन की पारी खेली थी। वहीं इस मैच के पूर्व आगत अतिथियों द्वारा फीता काट व टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता मनोज यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भव्य टूर्नामेंट चल रहा है। इस मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.