रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। वाईबीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी स्कूल ने राज्य के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा के साथ 64वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह (20-22 नवंबर 2025) का समापन शनिवार को किया। समापन समारोह के दौरान झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद के रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार पांडेय ने घोषणा की कि वाईबीएन विवि झारखंड का पहला विश्वविद्यालय होगा जो जेएचएसपीसी के सहयोग से, भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के तहत स्थापित प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (एडीआर) निगरानी केंद्र की मेजबानी करेगा। समारोह में भारतीय फार्मेसी परिषद के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ इकांश देबुका, जेएचएसपीसी के रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार पांडेय और विवि के प्रो-चांसलर रामजी यादव, सीएमडी डॉ अंकिता यादव और अन्य शामिल थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.